राजस्थान के उदयपुर में 330 करोड़ साल पुराने पत्थर, अंदर दबाए हैं पृथ्वी के रहस्य, शोध के लिए आते हैं देशभर से स्टूडेंट्स

इस संग्रहालय की सबसे बड़ी खासियत यहां रखा 330 करोड़ साल पुराना पत्थर है, जिसे उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र से जुटाया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह पत्थर पृथ्वी के शुरुआती समय का है। इसके अलावा यहां 450 करोड़ साल पुराने दो उल्कापिंड भी संग्रहित हैं, जो ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों को समझने में सहायक […]

मेनार में बारूद की होली, तोपों की गरज के बीच जिंदा होगी 451 साल पुरानी वीरता की परंपरा,इतिहास फिर लेगा करवट

उदयपुर जिले के मेनार गांव में 4 मार्च को पारंपरिक बारूद और पटाखों की होली धूमधाम से खेली जाएगी। जमराबीज के मौके पर आधी रात के बाद ओंकारेश्वर चौक रणभूमि जैसा दृश्य पेश करेगा। तोपों की गरज, बंदूकों की आवाज, तलवारों का प्रदर्शन और आतिशबाजी के बीच पूरा माहौल सैनिक छावनी जैसा दिखेगा। इस अद्भुत […]

ओढ़नी ओढ़ाकर होलिका पूजन: उदयपुर के सिटी पैलेस में राजसी अंदाज में जली होलिका, गूंजी गैर की थाप

लेक सिटी उदयपुर में मेवाड़ की ऐतिहासिक धरोहर सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका दहन का आयोजन पारंपरिक राजसी वैभव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राजसी वेशभूषा में अपने लवाजमे के साथ पहुंचे, जहां पैलेस गार्ड ने उन्हें औपचारिक सलामी दी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत होलिका पूजन […]

Udaipur News: लेक सिटी में रंगों की धूम, जगदीश चौक पर उमड़ा जनसैलाब; देशी-विदेशी पर्यटक डीजे की धुन पर झूमे

लेक सिटी उदयपुर में होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शहर का ऐतिहासिक जगदीश चौक युवाओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा। सुबह 11 बजे बाद शुरू हुआ होली उत्सव दोपहर तक चरम पर पहुंच गया, जहां हिंदी और पंजाबी गानों की धुन पर युवा जमकर झूमते नजर आए। Source link

Udaipur: 3 गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, 170 एकड़ खेत से मिली 275 करोड़ की हैरान कर देने वाली चीज

इसके बाद एनसीबी, एएनटीएफ और उदयपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कोटड़ा क्षेत्र के सामोली, खूणा और पीपली गांव में एक साथ दबिश दी, जहां 170 एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। तीनों एजेंसियों ने मिलकर करीब पांच लाख अफीम के पौधे नष्ट किए। फिलहाल पौधों को नष्ट करने और पंचनामा की कार्रवाई […]

भाजपा नेत्री वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार कांड में चौंकाने वाला खुलासा, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

भाजपाइयों की ओर से हर मोर्चे पर यही दावा किया जा रहा था कि वीडियो कंटेंट नष्ट कर दिए गए हैं, लेकिन रविवार को पहली बार जानकारी सामने आई कि वीडियो पुलिस के अलावा भाजपा के कुछ लोगों के पास भी हैं। दावा किया गया है कि एक विधायक और एक मंडल पदाधिकारी के मोबाइल […]

Holi 2026: राजस्थान का वो गांव जहां गुलाल नहीं, बंदूकों-तलवारों से खेली जाती है होली, शौर्य की गवाह है ‘बारूद वाली होली’

किसी गांव में लोक आस्था के चलते लोग होली पर अपना गांव छोड़ देते हैं, तो कहीं भगवान खुद अपनी ससुराल में होली खेलने जाते हैं। मेवाड़ की परंपरागत होली से लेकर ब्रज के लट्ठमार रंग तक, और हाड़ौती के हिरण्यकश्यप दहन से लेकर मारवाड़-सिंध की ‘हाट’ परंपरा तक हर इलाके की अलग और अनूठी […]

Udaipur News: 50 हजार प्रवासी खतरे में!  इस्राइल-अमेरिका–ईरान युद्ध की आंच मेवाड़ तक

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की आंच अब मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र तक महसूस की जा रही है। खाड़ी देशों में हो रही बमबारी और सुरक्षा संकट के चलते उदयपुर संभाग के लगभग 50 हजार प्रवासी नागरिक चिंता और दहशत में हैं। Source link

Udaipur News: भद्रा-चंद्रग्रहण का संशय खत्म, आज होगा होलिका दहन, 3 को धुलंडी, ज्योतिष व पंडितों में बनी एक राय

उदयपुर में इस बार होली पर्व की तिथियों को लेकर भद्रा और चंद्रग्रहण के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही, लेकिन अब ज्यादातर ज्योतिषाचार्यों और पंडितों की राय एकमत हो गई है। शहर में होलिका दहन 2 मार्च को तथा धुलंडी 3 मार्च को मनाई जाएगी। प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5:56 […]

शहर से 9 घंटे तक राजधानी के लिए ट्रेन नहीं, बसों पर निर्भरता

दोनों गाडि़यों में पूरा यात्रीभाररेलवे प्रशासन की ओर से उदयपुर से जयपुर के लिए सुबह 6 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, जो दोपहर 1.40 बजे जयपुर पहुंचती है। यह ट्रेन भी अधिकांश दिनों में पूर्ण यात्री भार के साथ संचालित होती है। इसके बाद दोपहर 3.05 बजे एक स्पेशल ट्रेन चलाई […]