
भाजपा का नामांक 3 और उदयपुर का नामांक 2 है, जिसका योग 5 होता है। संख्या 5 का अर्थ ऊर्जा से होता है, जिसका ग्रह बुध है। ऐसे में तेज बदलाव, अस्थिरता, तालमेल गड़बड़ी, गुटबाजी और भ्रम की स्थिति बनती है। वर्ष 2026 का अंक 1 है, जो कि सूर्य का अंक है। ऐसे में सूर्य बनाम बुध का संयोजन देखें तो सूर्य नेतृत्व का कारक है। बुध बातचीत और नेटवर्क का कारक है। ऐसे में परिणाम ये कि नेतृत्व टकराव होता है और छोटे-छोटे मुद्दे भी बड़े बन जाते हैं। चंद्र का प्रभाव है, जो भावनाएं और अस्थिरता का संकेत देता है। बुध और चंद्र के संयोजन में भ्रम और असंतुलन की स्थिति बनती है। ऐसे में गलतफहमियां, अंदर खाने विरोध की स्थिति बनती है। भाजपा के एक प्रमुख नेता की जन्म कुंडली का भी आंकलन किया, जिसमें इस साल बेहद नकारात्मक स्थिति बताई गई है।