Rajasthan News: रहस्यमयी बीमारी से मचा हड़कंप, 7 दिन में 7 बच्चों की मौत; जांच में 17 नए मरीज और मिले



Rajasthan News: रहस्यमयी बीमारी से मचा हड़कंप, 7 दिन में 7 बच्चों की मौत; जांच में 17 नए मरीज और मिले

प्रारंभिक जांच में बच्चों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। पूछताछ व जांच में सभी को उल्टी, ताण (दौरे), बेहोशी की लक्षण सामने आए। चिकित्सा विभाग ने एक मृतक व 18 अन्य बच्चों के ब्लड सेम्पल लेकर न्यूरो पैनल (दिमागी बुखार) की जांच करवाई, इनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद मौतों का रहस्य और गहरा गया है। जांच टीम अब किसी दवा के साइड इफेक्ट, अन्य बीमारी या फूड पॉइजनिंग की आशंका पर भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि इस बीमारी से 31 मार्च को लालपुरा निवासी दीपक मीणा (5) सीमा मीणा (3) तथा 5 अप्रेल को घाटा निवासी राहुल मीणा (4), काजल मीणा (5) व लालपुरा निवासी लक्ष्मण मीणा (7) की मौत हो गई थी। दीपक व लक्ष्मण दोनों सगे भाई थे।



Source link