रश्मिका-विजय की शाही शादी: लेक सिटी में हो रही मेहंदी रस्म, संगीत में साथ करेंगे डांस; कौन-कौन कर रहा शिरकत?
रश्मिका-विजय की शाही शादी: लेक सिटी में हो रही मेहंदी रस्म, संगीत में साथ करेंगे डांस; कौन-कौन कर रहा शिरकत?



लेक सिटी उदयपुर में साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार कपल विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में शाही अंदाज में जारी हैं। आज मेहंदी की रस्म का आयोजन किया जा रहा है, जबकि शाम को संगीत सेरेमनी में दोनों साथ डांस परफॉर्मेंस देंगे। गुरुवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए जाएंगे।

 




Trending Videos

विजय और रश्मिका की शादी की इनसाइड फोटोज
– फोटो : इंस्टाग्राम


शादी समारोह उदयपुर के लग्जरी होटल मोमेंटोज एकाया में हो रहा है। होटल को हल्के हरे शेड्स, ताजे फूलों, फलों से सजे सेंटरपीस और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। समारोह में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की जानकारी है।

 


फिल्म निर्देशक संदीप रेडी वांगा शादी में शामिल होने पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला


फिल्मी सितारों का पहुंचना शुरू, संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे

शादी में शामिल होने के लिए फिल्मी हस्तियों का उदयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।

 


दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री आशिका रंगनाथ
– फोटो : अमर उजाला


उनकी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवराकोंडा लीड रोल में थे, जबकि रश्मिका मंदाना हालिया फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं।

 


तेलुगु फिल्म निर्देशक भास्कर और अभिनेत्री ईशा रेब्बा, स्टाइलिश श्राव्या वर्मा
– फोटो : अमर उजाला


इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री से ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी समारोह में शामिल होने पहुंच चुके हैं।

पढ़ें- Rashmika Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका-विजय की शाही शादी, 26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में लेंगे सात फेरे

 




Source link