रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी


विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, विजय की मां आज होने वाले संगीत समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। साथ ही कपल दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे।

Trending Videos

संगीत से पहले मिलेगी रश्मिका को विरासत


कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीत समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है।

संगीत समारोह के आज लेक सिटी के एक लग्जकी होटल में होने की उम्मीद है। संभावना है कि यह संगीत समारोह काफी ग्रैंड होने वाला है, जिसमें डांस, संगीत और रोमांस के साथ यह भावुक पल भी शामिल होगा।



Source link