

रिपोर्ट में जिस डैशकैम की रिकॉर्डिंग का हवाला दिया गया है, उसकी जांच और पुष्टि के लिए पुलिस ने तीनों आरोपियों के वॉइस सैंपल लिए हैं। वहीं, दोनों पुरुष आरोपियों की जांच भी कराई है, जो पीड़िता की मेडिकल जांच से मेल खा सके। अब तक हुई जांच में आरोपी दंपती के घर से पीड़िता के कपड़े बरामद किए हैं।