उदयपुर के जंगलों का खौफनाक सच आएगा सामने, पुलिस अफसर हिमांशु सिंह राजावत ने 2019 के मर्डर केस पर बनाई फिल्म ‘सागवान’
उदयपुर के जंगलों का खौफनाक सच आएगा सामने, पुलिस अफसर हिमांशु सिंह राजावत ने 2019 के मर्डर केस पर बनाई फिल्म ‘सागवान’

फिल्म ‘सागवान’ में लीड किरदार में नजर आ रहे हैं हिमांशु सिंह राजावत, जो कोई प्रोफेशनल एक्टर नहीं, बल्कि राजस्थान पुलिस के सीनियर और चर्चित अधिकारी हैं। राजावत वर्तमान में उदयपुर जिले के सीआईडी विभाग में तैनात हैं। पहले वे सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में भी सुर्खियों में रह चुके हैं। दर्शक एक असली पुलिस अफसर को उसी वर्दी और उसी तेवर में पर्दे पर देखेंगे। हिमांशु की एक्टिंग में दिखावा नहीं, बल्कि वह सच्चाई झलकती है, जिसे उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान जिया है।

Source link