

अगर आपको शांति और शाही माहौल पसंद है, तो उदयपुर सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। फतेहसागर और पिछोला झील में बोटिंग, सिटी पैलेस की भव्यता और दिसंबर में होने वाला शिल्पग्राम उत्सव इस शहर को खास बना देता है। ठंड के मौसम में यहां घूमना बेहद सुकून देता है।