अमर हुई सांसें… कानसिंह के फेफड़ों से बचेगी 2 जिंदगियां, उदयपुर से हैदराबाद तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर
अमर हुई सांसें… कानसिंह के फेफड़ों से बचेगी 2 जिंदगियां, उदयपुर से हैदराबाद तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर

उदयपुर। सबसे बड़ा दान- अंगदान। यह महज एक कहावत नहीं, बल्कि उदयपुर में हकीकत देखने को मिली है। मृत्यु के बाद भी किसी के जरिए जीवन बचाया जा सके, इसका जीवंत उदाहरण उदयपुर में सामने आया। यहां एक व्यक्ति का ब्रेन डेड होने पर उनके फेफड़ों के दान से दो मरीजों को नई जिंदगी मिलने जा रही है। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रविवार को उनके लंग्स हैदराबाद के किम्स हॉस्पिटल भेजे गए।

Source link