
समुद्र तल से लगभग 5,000 मीटर (16,500 फीट) ऊंचा विन्सन मैसिफ पृथ्वी के सबसे कठिन और अत्यधिक ठंडे पर्वतीय क्षेत्रों में से एक है। यहां तापमान कई बार माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार हर वर्ष दुनिया भर से केवल लगभग 50 पर्वतारोही ही इस शिखर तक पहुंच पाते हैं, जबकि भारत से अब तक 10 से भी कम पर्वतारोही यहां पहुंचने में सफल हुए हैं।