

राजसमंद जिले के नेडच, थाना खमनोर निवासी प्रेमलाल, दो बच्चों का पिता था। पुलिस के अनुसार वह दूसरी महिला के साथ रहने के लिए अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। घटना घासा थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। महिला का सिर बुरी तरह पत्थर से कुचला हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की।