

यह सनसनीखेज मामला 14 जनवरी 2023 को घासा थाना क्षेत्र के सिंधु के बीड़े में सामने आया था, जब एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस जांच में शव की पहचान नीमा के रूप में हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि आरोपी ने नीमा का चेहरा एक बड़े पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद भी प्रेमलाल ने अपनी प्रेमिका से मुलाकातें की और कई बार संबंध बनाए। उसे लग रहा था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।