विवाह की खुशियां मातम में बदली; निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे दूल्हे की हादसे में मौत, 11 दिसंबर को होनी थी शादी
विवाह की खुशियां मातम में बदली; निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे दूल्हे की हादसे में मौत, 11 दिसंबर को होनी थी शादी



उदयपुर। जिले के डबोक थाना क्षेत्र के दरोली के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में दूल्हे राहुल सिंह की मौत हो गई। राहुल 11 दिसंबर को होने वाली अपनी शादी के कार्ड बांटकर भटेवर से डबोक की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में चली गई। उसी समय उदयपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।



Source link