जोधपुर के बाद उदयपुरः पुलिसकर्मी ने वकील के चांटा मारा, कोर्ट में हंगामा, DSP की गाड़ी रोकी, SP ने लिया बड़ा एक्शन
जोधपुर के बाद उदयपुरः पुलिसकर्मी ने वकील के चांटा मारा, कोर्ट में हंगामा, DSP की गाड़ी रोकी, SP ने लिया बड़ा एक्शन


यह घटना मंगलवार दोपहर उदयपुर कोर्ट परिसर में हुई। वकीलों का गुस्सा हेड कांस्टेबल पवन यादव द्वारा एडवोकेट धर्मेंद्र धाबाई से की गई कथित मारपीट को लेकर था। डीएसपी गोपाल चंदेल की गाड़ी के सामने खड़े होकर वकीलों ने करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, डीएसपी ने तुरंत एसपी योगेश गोयल को पूरे मामले से अवगत कराया। ​पुलिस प्रशासन पर बढ़ते दबाव के बाद, हेड कांस्टेबल पवन यादव को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया गया। डीएसपी ने अपने मोबाइल फोन पर यह आदेश वकीलों को दिखाया, जिसके बाद ही माहौल शांत हुआ और वकीलों ने उनकी गाड़ी का रास्ता छोड़ा।



Source link