Udaipur News: लेकसिटी में फिर सजेगी शाही शादी की महफिल, नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन जनवरी में लेंगे सात फेरे
Udaipur News: लेकसिटी में फिर सजेगी शाही शादी की महफिल, नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन जनवरी में लेंगे सात फेरे


लेक सिटी उदयपुर एक बार फिर शाही शादी की तैयारियों में है। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी लेकसिटी उदयपुर में होने की संभावना जताई जा रही है नुपूर अपने बॉयफ्रेंड फेमस सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के फेरे लेंगी। यह शादी जनवरी माह में होने की संभावना है।

शादी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और कुछ बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन पिछले लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर कई इवेंट्स व फंक्शन्स में साथ नजर आते हैं।

बता दें कि हाल ही में उदयपुर में 21 से 24 नवंबर तक अमेरिकी अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी हुई थी। इस भव्य शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और एक्ट्रेस नोरा फतेही सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने भी इस शादी में लाइव परफॉर्मेंस दी थी।

ये भी पढ़ें: Bhilwara: भीलवाड़ा पहुंचे मोहन भागवत, 500 परिवारों से किया संवाद, बोले- सुदृढ़ परिवार से ही सशक्त होता है समाज

अभिनेत्री नुपूर सेनन ने तेलुगु मूवी नागेश्वर राव से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद करीब चार साल पहले उन्होंने बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म नूरानी चेहरा से डेब्यू किया। नुपूर को सबसे अधिक पहचान अक्षय कुमार के साथ आए म्यूजिक एलबम फिलहाल और फिलहाल 2 से मिली, जिसमें उनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

वहीं उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन एक फेमस सिंगर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों और एल्बम्स में अपनी आवाज दी है। उन्होंने हिन्दी फिल्मों शिमला मिर्च, होटल मुंबई और टेलीविजन सीरीज कैसी ये यारियां के लिए भी गाने गाए हैं।

उनके कई रोमांटिक ट्रेक युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।



Source link