

अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन और सिंगर सोफिया चौधरी समेत फिल्मी दुनिया की हस्तियां मेहंदी समारोह की शान बनीं। लेक पैलेस में हल्दी की रस्म के दौरान कृति सेनन ने डांस से रिझाया।
सिटी पैलेस के जनाना महल में महिला संगीत को निर्देशक करण जौहर और सोफी चौधरी ने होस्ट किया। बाद में ‘कॉफी विद करण’ की तरह मंच पर दूल्हा-दुल्हन को बैठाकर रोचक अंदाज में सवाल पूछे।