

रघुवीर सिंह मीणा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खासमखास रहे हैं। लेकिन उनके साथ हुई अनबन के बाद उन्होंने अपना पाला बदलकर सचिन पायलट के गुट में शामिल हो गए और पायलट के नजदीक हो गए। उन्होंने सचिन पायलट को अपने घर भी आमंत्रित किया और शक्ति प्रदर्शन किया।
रघुवीर सिंह मीणा का राजनीतिक सफर सरपंच से शुरू हुआ और वे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने सूलंबर से विधायक और उदयपुर से सांसद के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा वे आदिवासी चेहरे के रूप में कांग्रेस की सबसे बड़ी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य बने। गहलोत सरकार में उन्होंने खेल राज्यमंत्री के रूप में भी काम किया।
यह भी पढ़ें- Jodhpur: ‘शिक्षकों की अतिरिक्त जिम्मेदारी कम करें’, SIR कार्य के दबाव में BLO की आत्महत्याओं पर भी बोले भाटी
हालांकि वे पहले गहलोत के करीब माने जाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने पाला बदलकर सचिन पायलट के साथ जुड़ गए। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हलचल मची है। रघुवीर सिंह मीणा ने कांग्रेस पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वह हमेशा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।