उदयपुर में आयोजित अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी की रॉयल वेडिंग के समारोहों में बॉलीवुड का ग्लैमर पूरी तरह छाया रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। स्टेज पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने दोनों के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
नोरा फतेही की दमदार प्रस्तुति से झूमे मेहमान
शाही शादी समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उनके ऊर्जावान नृत्य ने देश-विदेश से आए मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी देसी गानों पर प्रस्तुति देकर समारोह को और यादगार बनाया।
Trending Videos
2 of 3
शाही शादी में जमकर थिरके डोनाल्ड ट्रंप जूनियर
– फोटो : अमर उजाला
सिटी पैलेस में हुआ अनोखा एयरियल डांस शो
उदयपुर के सिटी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकारों ने बैलून के सहारे 50 फीट की ऊंचाई पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर मेहमान हैरान रह गए। वहीं कुछ कलाकारों ने एक-दूसरे के कंधों पर खड़े होकर भी शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। कई गेस्ट भी कलाकारों के बीच आकर थिरकते नजर आए।
रणवीर सिंह के साथ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने लगाए ठुमके
– फोटो : अमर उजाला
रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड का खास जलवा
23 नवंबर को होने वाली इस भव्य शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस में बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी ने आयोजन को और चमकदार बना दिया। ग्लैमर, संगीत और पारंपरिक आतिथ्य के मेल ने इस रॉयल वेडिंग को बेहद खास बना दिया।