

23 नवंबर को उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बेटे उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर जूनियर ट्रम्प ने हाथ हिलाकर सभी का अभिनन्दन किया। इस मोके पर एयरपोर्ट पर पुलिस का भारी बंदोबस्त रहा। यहां से वे होटल लीला के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर आइलैंड पैलेस में 23 नवंबर को अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग हो रही है। इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर भी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हैं।
एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ से घबराए डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गाड़ी में बैठने के दौरान हूटिंग से असहज हुए। सुरक्षाकर्मियों से बात कर फिर उतरे और एयरपोर्ट के अंदर चले गए। इसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के कहने पर पुलिस ने सभी पत्रकारों, लोगों को 100 फीट और दूर खड़ा किया।
शादी के कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेंगे। वहीं ताज लेक पैलेस में शुक्रवार को हल्दी की रस्म का आयोजन हुआ। सिटी पैलेस में बॉलीवुड स्टार की परफॉर्मेंस होगी। इस शाही शादी में शिरकत करने के लिए उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स यहां पहुंच चुके हैं।