11 नवंबर से राजस्थान में पहली बार होगी लेपर्ड की गणना, सटीक संख्या जानने के पीछे है ये बड़ी वजह
11 नवंबर से राजस्थान में पहली बार होगी लेपर्ड की गणना, सटीक संख्या जानने के पीछे है ये बड़ी वजह


Leopard Census : वन विभाग ने राजस्थान में पहली बार तेंदुए (लेपर्ड) की व्यापक गणना की तैयारियां कर ली है। यह गणना टाइगर रिजर्व, संरक्षित क्षेत्रों और अन्य वन्यजीव स्थलों में साइन सर्वे, लाइन ट्रांसेक्ट और कैमरा ट्रैपिंग के जरिए की जाएगी। गणना की शुरुआत 11 नवंबर से हो रही है, जो तेंदुए की सटीक संख्या और उनकी मौजूदगी का पता लगाने में मदद करेगी। गणना में वनकर्मियों के अलावा विशेषज्ञ, एनजीओ और स्थानीय समुदाय की टीम भी शामिल होगी। कैमरा ट्रैप से प्राप्त फोटो से तेंदुए की पहचान उनकी धारियों के आधार पर की जाएगी।



Source link