

Weather Update : उदयपुर में पिछले दिनों से अचानक बढ़ी सर्दी का जोर जारी है। हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को पारे में 2 डिग्री का सुधार हुआ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं सर्दी की तेजी का अहसास दिला रही है। ठंड के चलते अलसुबह से छाया कोहरा दोपहर तक भी बना नजर आ रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानना है कि इस बार दिसम्बर-जनवरी की सर्दी नवम्बर में ही पड़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस साल सर्दी पिछले वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ेगी।