

परिजनों ने बताया, बालिका घर आई और मां को घटना की जानकारी दी। ऐसे में परिजनों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने कहा, वे जब बात करने स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को बचाने का प्रयास किया। परिजनों को शिक्षक से नहीं मिलने दिया।