

थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि हादसे में सराय दरोली निवासी सुमन (14) पुत्री केशू कालबेलिया, मनोहर (6) पुत्र राजेश कालबेलिया, उसकी बहन कोमल (10) और पायल (12) की मौत हो गई। सभी बच्चे बकरियाें को लेने जंगल में गए थे, जहां तलाई में नहाने उतर गए। एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। अन्य बच्चों ने हल्ला किया, लेकिन आसपास कोई नहीं था। उसे डूबता देख बचाने का प्रयास करने लगे। ऐसे में एक के बाद एक चारों बच्चे डूब गए। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू किया गया, लेकिन बच्चों के शव ही निकले। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे। अंतिम संस्कार रविवार को होगा। घटना के बाद से परिवारों में शोक का माहौल है।