उदयपुर में दर्दनाक हादसा: एनीकट में नहाने उतरे 3 भाई-बहन सहित 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम


थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि हादसे में सुमन (16) पुत्री केशू कालबेलिया, मनोहर (6) पुत्र राजू कालबेलिया, उसकी बहन कोमल (8) और पायल (10) की मौत हो गई। सभी बच्चे बकरियां को लेने जंगल में गए थे, जहां एनीकट भरा देख नहाने उतर गए। इसी दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बाकी तीनों ने कोशिश की, लेकिन एक-एक करके सभी डूब गए।



Source link