
फरवरी, 2023 में आपने असम के राज्यपाल पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण में परिजन, समर्थकों की गुवाहाटी यात्रा का खर्च राजस्थान विधानसभा के चार विधायकों के व्यक्तिगत विधायक यात्रा मद से डाला गया विधायक फूलसिंह मीणा के मद से 1.12 लाख रुपए, अमृतलाल मीणा मद से 9.68 लाख रुपए, बाबूलाल खराड़ी के मद से 5.68 लाख रुपए, प्रताप गमेती के मद से 3.81 लाख रुपए को मिलाकर कुल 20.31 लाख खर्च राजस्थान पर डाला गया।