राजस्थान : बस यही बाकी रह गया था… अब सिलेंडर भी ‘मिलावटी’, सामने आए चौंकाने वाले केस, हर ग्राहक के लिए जरूरी खबर | Gas Cylinder Scam Rajasthan Water In Lpg Cylinder

राजस्थान : बस यही बाकी रह गया था… अब सिलेंडर भी ‘मिलावटी’, सामने आए चौंकाने वाले केस, हर ग्राहक के लिए जरूरी खबर | Gas Cylinder Scam Rajasthan Water In Lpg Cylinder

Udaipur News: काला बाजारी और ज्यादा दाम लेने की घटनाएं तो सामने आती रहीं हैं, लेकिन अब सिलेंडर में ही मिलावट के केस सामने आने लगे हैं। ताजा मामला उदयपुर जिले से हैं। जहां दो अनोखे मामले सामने आने पर हंगामा मच गया। दरअसल उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे के निवासी मुकेश मेघवाल ने 14 मार्च को गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था, लेकिन यह महज 9 दिनों में ही खत्म हो गया। जबकि पहले वाला सिलेंडर कहीं ज्यादा दिन चला था। शक होने पर सिलेंडर को उल्टा कर फटकारा तो उसमें से पानी निकलने लगा। वह सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचा तो वहां हंगामा हो गया, कई ग्राहकों के सामने सिलेंडर उल्टा किया तो और ज्यादा पानी निकलने लगा। जिससे अन्य उपभोक्ताओं में भी आक्रोश फैल गया।

Source link