उदयपुर. राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत भुगतान में देरी का असर अब उदयपुर जिले में साफ दिखने लगा है। सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों को इलाज और दवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कई जगहों पर कैशलेस दवा सुविधा प्रभावित हो चुकी है और मरीजों को खुद पैसे देकर दवा खरीदनी पड़ रही है। आरजीएचएस योजना के तहत निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को सरकार की ओर से भुगतान किया जाता है, लेकिन पिछले 8-9 महीनों से यह भुगतान अटका हुआ है। इससे अस्पताल संचालकों और दवा विक्रेताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। उनका कहना है कि लंबे समय तक बिना भुगतान के सेवाएं देना संभव नहीं है।
Source link