
उदयपुर. डबोक िस्थत महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर रविवार से समर फ्लाइट शेड्यूल लागू किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के नए शेड्यूल में प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है, इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नए शेड्यूल के अनुसार उदयपुर से दिल्ली के लिए रोजाना 4 उड़ानें संचालित होंगी। वहीं मुंबई के लिए सबसे अधिक 6 फ्लाइट्स तय की गई हैं, ये सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर उपलब्ध रहेंगी। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा। जयपुर के लिए 2 नियमित उड़ानें रहेंगी, जबकि बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की बढ़ती संख्या और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से बेहतर हवाई संपर्क से होटल, ट्रैवल और व्यापार सेक्टर को भी फायदा होगा।