

साहिल का मानना है कि हर व्यक्ति पैसे कमाना और बेहतर जीवन जीना चाहता है, पर नौकरी की मजबूरी में कई लोग अपने परिवार और माता-पिता को समय नहीं दे पाते। वे कहते हैं कि जॉब के साथ ऐसी स्किल सीखनी चाहिए, जो स्वतंत्रता भी दे और आनंद भी। साहिल ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट को अपनी ताकत बनाया। आज वे घर बैठे अच्छा पैसा कमा रहे हैं, अपने दादा-दादी और माता-पिता के साथ समय बिता रहे हैं और जीवन को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। साहिल की कहानी उन युवाओं के लिए संदेश है, जिनके लिए नौकरी मंजिल नहीं, बल्कि सीखने का एक पड़ाव हो सकती है। हौसला हो, तो उससे आगे की राह खुद बनाई जा सकती है।