उदयपुर में अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी आग, दोनों वाहन धू-धू कर जले
उदयपुर में अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी आग, दोनों वाहन धू-धू कर जले

उदयपुर। अहमदाबाद हाईवे पर टीडी थाना क्षेत्र के बोरी कुआं इलाके में शनिवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग भड़क उठी और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

Source link