

उदयपुर: सपनों की उड़ान हर किसी को मिलती है, लेकिन हालातों की आंधी में जो टिक जाए, वही अपनी अलग पहचान बनाता है। ऐसी ही प्रेरक कहानी है सनावड़ा के एक साधारण युवक नारायण सिंह सिसोदिया की, जिसने पढ़ाई में कमजोर होने के ताने सुने, गरीबी झेली, अपनों को खोया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उसने ठान लिया था कि अगर किताबें साथ नहीं दे रहीं, तो मेहनत और हुनर के दम पर नाम जरूर रोशन करेगा।