

आगामी 12 नवंबर को होने वाली बैठक में संभागीय प्रशासन, जिला प्रशासन, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, जलदाय विभाग प्रोजेक्ट डिविजन, सिटी डिविजन के इंजीनियर के साथ ही जयसमंद झील संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की भागीदारी रहेगी। बैठक संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में होगी।