

* सबसे पहले यूडीजीएएम की पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://udgam.rbi.org.in/unclaimed-deposits/#/register पर जाएं।
* यदि आप पहली बार उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण करना होगा। यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो अपने विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें।
* लॉग इन करने के बाद अनक्लेम्ड जमा खोज करने के लिए कुछ आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे जैसे, खाताधारक का नाम, खाताधारक का पैन नंबर, खाताधारक का आधार नंबर, वोटर आईडी या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
* इस पोर्टल की सहायता से 30 बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
* पता चलने पर आपका लावारिस डिपॉजिट किस बैंक में है पता चलने पर आप सीधे उस बैंक की वेबसाइट या शाखा से संपर्क करें। बैंक आपको लावारिस जमा पर दावा करने की प्रक्रिय के बारे में जानकारी देगा।
* दावा करते समय आवश्यक दस्तावेज (पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, और जमा का प्रमाण) प्रस्तुत करने होंगे।
जमा राशि वापस पाने के लिए दावा संबंधित बैंक के माध्यम से करना होगा।