Diwali : सावधान! बाजार में हैं चांदी के नकली सिक्के भी, क्या करें उपभोक्ता?
Diwali : सावधान! बाजार में हैं चांदी के नकली सिक्के भी, क्या करें उपभोक्ता?


Diwali : दीपावली पर चांदी की मांग ज्यादा है। इसे लेकर बाजार में मिलावट और नकली सिक्कों का खतरा भी बढ़ गया। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, अहमदाबाद और मुंबई से चांदी के सिक्के आते हैं। कुछ फर्म बिना शुद्धता की जांच के बाजार में बेच रही है। उपभोक्ताओं को सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि नकली सिक्के असली जैसी चमक और वजन के साथ आसानी से भ्रमित कर सकते हैं। बाजार में कुछ व्यापारी ऐसे सिक्के बेच रहे हैं, जो बाहर से पूरी तरह असली लगते हैं, पर उनकी धातु में अन्य धातुओं का मिश्रण होता है।



Source link