

उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ में किडनी ट्रांसप्लांट की सरकारी सुविधा नहीं है। डॉक्टरों का कहना कि संभाग में 100 से 125 मरीज ट्रांसप्लांट की स्थिति में हैं, पर उन्हें जयपुर या गुजरात जाना पड़ता है। हर महीने 7 से 10 मरीज गुजरात के अस्पतालों में ट्रांसप्लांट करवाने जाते हैं। कुछ मरीज अब एसएमएस जयपुर का रुख कर रहे हैं, जहां यह सुविधा नि:शुल्क है।