PM Modi Banswara Visit : उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ ट्रेन को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, कहां होगा ठहराव, कुल कितने डिब्बे, जानिए पूरा शेड्यूल



PM Modi Banswara Visit : उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच सीधी नई ट्रेन का सपना साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर यानि आज बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहली सीधी रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। इसका लाइव प्रसारण उदयपुर सिटी स्टेशन पर होगा। नियमित रेल सेवा का संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। 2 प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर व चंडीगढ़ के सीधे जुड़ने से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद डेढ़ घंटे में ही ट्रेन फिर से उदयपुर की अगली यात्रा के लिए रवाना होगी।



Source link