
गोगुंदा के ग्राम पंचायत झाडोली में ग्रामीण सेवा शिविर लगाया गया। इसमें गोद भराई, अन्न प्राशन, प्रवेश उत्सव का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे, महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक ललिता कुंवर और महिला अधिकारिता विभाग की महिला पर्यवेक्षक सीमा चौहान, गोगुंदा पंचायत समिति के कैंप प्रभारी देवेंद्र कंसल, सरपंच पदमाराम गमेती, उपसरपंच ललित कुमार गरासिया आदि मौजूद रहे।