Udaipur: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद वल्लभनगर में तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन कर मांगा 50 लाख का मुआवजा
उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। भटेवर-नवानिया रोड पर एक बाइक की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे और टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। […]