Udaipur News: उदयपुर की मनस्वी ने रचा इतिहास, माइनस 30 डिग्री की ठंड में 23,000 फीट पर तिरंगा फहराया
उदयपुर की पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोन्कागुआ (7000 मीटर/लगभग 23,000 फीट) पर भारतीय तिरंगा फहराकर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने -30 डिग्री सेल्सियस तापमान और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए इस कठिन उपलब्धि को हासिल किया। इस सफलता […]