
पुलिस टीम ने इस बार शातिर बदमाश देवी सिंह कंजर को पकड़ने के लिए अलग रणनीति अपनाई। एएसआई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल जसवंत सिंह और दिनेश कुमार की टीम देवास के चिड़ावद पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने साधु वेश धारण किया और गांव के बाजार में रेकी की। टीम ने स्थानीय पुजारियों से भी गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई थी।