भविष्य का व्यस्त स्टेशन बनेगा उमरड़ा, विकसित होंगी कई सुविधाएं



भविष्य का व्यस्त स्टेशन बनेगा उमरड़ा, विकसित होंगी कई सुविधाएं

——-ये कार्य होंगेयोजना में ट्रेनों के रखरखाव, संचालन और यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल किए गए हैं। इसके तहत 650-650 मीटर लंबाई की दो पिट लाइनें, शेड और तीन-स्तरीय कैटवॉक विकसित किए जाएंगे, इससे रखरखाव कार्य सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके। इसके अलावा 400 मीटर और 432.05 मीटर लंबाई की दो स्पर लाइनें, 933.15 मीटर क्षमता वाली दो स्टेबलिंग लाइनें और 120×20 मीटर का आधुनिक सिक लाइन शेड (ईओटी सुविधा सहित) बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए 2200 रनिंग मीटर लंबी बाउंड्री वॉल, लाइन नंबर 13 का विकास और 1157.36 मीटर लंबी व्हील लेंथ लाइन भी तैयार की जाएगी। साथ ही 7 छोटे पुलों का विस्तार और 702.45 मीटर लंबा शंटिंग नेक बनाया जाएगा। प्रशासनिक कार्यों के लिए 90×10 मीटर का भवन और 1569 वर्ग मीटर में पाथवे विकसित किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए 6 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा।



Source link