
इसी दौरान छोटे भाई बंशीलाल ने गुस्से में आकर बड़े भाई शांतिलाल के सिर पर कुल्हाड़ी की मूंदड़ से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।शुक्रवार तड़के 4 बजे करीब मृतक का पुत्र चुन्नीलाल घर पर पहुंचा। जहां पिता को लहूलुहान अवस्था मे देखकर तुरंत पुलिस चौकी कोल्यारी पर सूचना दी। हेड कांस्टेबल कांतिलाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी फलासिया थानाधिकारी सीताराम मीणा को दी। सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।