
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीतिक सेठिया, धीरज सेन सहित 4 लोग रानी रोड स्थित इंद्र प्रकाश होटल एंड रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां उन्होंने पनीर चिली का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद उनके सामने चिकन चिली लाकर परोस दी गई। दोनों शाकाहारियों ने जैसे ही पहली बाइट खाई उन्हें अजीब सा स्वाद आया।