
उदयपुर. आरएनटी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों में ठेका कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में वायरल एक ऑडिया़े-वीडियो में बोनस अंकों के नाम पर फर्जी हाजिरी और अनुभव के जरिए अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ देने के आरोप लगे हैं। इससे न केवल भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं, बल्कि मरीजों की सेवाओं और सरकारी खजाने पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी और सामने आ रहे तथ्यों से यह मामला संगठित घोटाले की ओर इशारा करता है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।