भुवाणा-नवरत्न में खुला 80 फीट सड़क का बॉटलनेक, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत | The Bottleneck Of The 80 Foot Road In Bhuvana Navratna Has Opened Bringing Great Relief To The City Residents

भुवाणा-नवरत्न में खुला 80 फीट सड़क का बॉटलनेक, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत | The Bottleneck Of The 80 Foot Road In Bhuvana Navratna Has Opened Bringing Great Relief To The City Residents

मास्टर प्लान के तहत हटाया अवरोध

यूडीए के अनुसार राजस्व ग्राम भुवाणा तहसील बड़गांव के नवरत्न क्षेत्र में मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित 80 फीट चौड़ी मुख्य सड़क लंबे समय से संकरी स्थिति में थी, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। तहसीलदार अभिनव शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने खातेदारों से वार्ता कर समझाइश दी। इसके बाद आराजी संख्या 1086 के खातेदार बंशीलाल, हमागीलाल और जितेश कुमावत ने जनहित में मार्गाधिकार खोलने की अनुमति दी। यह सड़क साइफन चौराहे से आने वाले मार्ग को मेवाड़ 100 फीट रोड से जोड़ती है, जिससे क्षेत्र का यातायात नेटवर्क और अधिक सुगम हो सकेगा।

Source link