इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में एक गिरफ्तार
इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में एक गिरफ्तार



उदयपुर. साइबर थाना पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने अपना खाता पैसों की लालच में किसी अन्य को बेचा था। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।साइबर थाने के डिप्टी विनय चौधरी ने बताया कि जनवरी अंत में उदयपुर निवासी देवीलाल खटीक को सोशल मीडिया पर एक मैसेज आया। इसमें शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करके रुपए तेजी से बढ़ाने का लालच दिया गया। ऐसे में पीडि़त ने कुछ राशि उसमें लगाई तो उन्हें लाभ हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अन्य पैकेज भेजकर बड़ा लाभ कमाने लालच दिया। ऐसे में प्रार्थी ने उसमें इन्वेस्ट किया। जो बड़ी राशि थी। इसके बाद जब लाभ होने पर राशि निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकली। आरोपियों से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद प्रार्थी ने थाने में मामला दर्ज करवाया।



Source link