

उदयपुर। डिजिटल दौर में जहां सोशल मीडिया ने कई युवाओं को नई पहचान दी है, वहीं योगेंद्र सिंह राठौड़ की कहानी संघर्ष, जिद और आत्मविश्वास की ऐसी मिसाल है, जो हर युवा को प्रेरित करती है। साधारण परिवार से आने वाले योगेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों के बीच अपने सपनों को साकार किया और आज वे इंस्टाग्राम की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं।