

उदयपुर. लम्बे समय से की जा रही मांग आखिर पूरी हो गई। शहर का विस्तार भुवाणा-सुखेर की ओर तेजी से हो रहा है, लेकिन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रबंधन का भार अशोकनगर और मधुबन सब-डिविजन पर ही है। ऐसे में भुवाणा में विद्युत एईएन कार्यालय सबडिविजन खोले जाने की घोषणा के बाद अब बड़े उपनगरीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संशोधित बजट में शुक्रवार को की है। इसके साथ ही उदयपुर सहित संभाग मुख्यालयों पर 20 टाउन योजनाएं लाई जाने की घोषणा की गई है। ऐसे में उदयपुर में भी टाउन योजना आएगी, इसका लाभ शहरवासियों को मिेलेगा।
जिले की अन्य घोषणाएं
– थूर (बड़गांव) में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से एनिकट निर्माण कार्य होगा।
– (मावली) नेशनल हाईवे 162ए से धारता वाया लदाना खेमपुरा तक 9 किमी सड़क चौड़ी और सुदृढीकरण कार्य के लिए 12 करोड़
– जिले के बछार में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण किया जाएगा।
– मावली में 2 करोड़ लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
– लदानी (मावली) का पशु चिकित्सा उपकेन्द्र से पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नयन