शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका और विजय, फैंस को दिया फ्लाइंग किस, हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका और विजय, फैंस को दिया फ्लाइंग किस, हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन


‘पुष्पा: द राइज’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार पति विजय देवरकोंडा के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आईं। शुक्रवार दोपहर दोनों उदयपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस का अभिवादन करते हुए कपल ने फ्लाइंग किस दिया और हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए सबको धन्यवाद कहा। इस दौरान रश्मिका रेड कलर के सूट में नजर आईं, जबकि विजय लाइट पिस्ता रंग के कुर्ता-पायजामा में दिखे। शादी के बाद यह दोनों की पहली सार्वजनिक झलक थी, जिसे देखने के लिए फैंस एयरपोर्ट पर जुटे थे।

26 फरवरी को हुई शादी

तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज के अनुसार कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के होटल मोमेंटोस एकाया में शादी की। समारोह में फिल्म इंडस्ट्री और करीबी परिवारजन शामिल हुए। शादी में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा सहित कई मेहमान मौजूद थे। वहीं ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल हुए और शुक्रवार सुबह हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जिंदगीभर ऐसे ही मुस्कुराते रहें और हमेशा साथ रहें।’ 

डीजे नाइट में जमकर डांस

शादी के बाद होटल में डीजे नाइट का आयोजन हुआ। इसके लिए फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ फिल्मों के गानों के साथ रश्मिका की फिल्म ‘एनिमल’ और ‘छावा’ के गाने भी बजे। वहीं, ‘पुष्पा: द राइज’ का सुपरहिट सॉन्ग ‘श्रीवल्ली’ बजते ही माहौल झूम उठा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान रोडवेज की चलती बस में लगी भीषण आग, 70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

चार दिन चले प्री-वेडिंग फंक्शन

रश्मिका और विजय 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचे थे। चार दिनों तक प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन चले। ‘विरोश प्रीमियर लीग’ के नाम से फैमिली क्रिकेट मैच, पूल पार्टी और डिनर का आयोजन किया गया। 25 फरवरी से हल्दी-मेहंदी सहित अन्य रस्में शुरू हुई थीं। उदयपुर की वादियों में संपन्न हुई इस शाही शादी के बाद अब सभी की नजरें हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन पर टिकी हैं।



Source link