

लेकसिटी उदयपुर में एक हाई-प्रोफाइल दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला ‘उदयपुर फाइल्स’ के नाम से चर्चा में है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी, पीड़िता और इस विवाद के दायरे में आने वाले लगभग सभी प्रमुख किरदार भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामला तब और गंभीर हो गया जब एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें पुलिस कार्रवाई के दौरान एक वरिष्ठ नेता को बार-बार कॉल किए जाने का दावा किया जा रहा है।